फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Approval received to start ultrasound facility in Civil Hospital Chintapurni

Una News: नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने को मिली मंजूरी

Sat, 29 Mar 2025 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Approval received to start ultrasound facility in Civil Hospital Chintapurni
मशीन स्थापित करने के लिए बजट हुआ मंजूर
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी में अल्ट्रासाउंड सुविधा करने के लिए विभाग से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा बजट को लेकर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अस्पताल में एक माह के भीतर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। ऐसे में क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों की गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अप्रैल में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को निजी लैब में जाकर महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड करवाने से भी छुटकारा मिलेगा। वर्तमान में नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी में अल्ट्रसाउंड की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी जिला ऊना और कांगड़ा की सीमा पर स्थित है। अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने से जहां चिंतपूर्णी क्षेत्र की दर्जनों पंचायताें को लाभ मिलेगा, वहीं साथ लगती कांगड़ा जिले की भी कुछ पंचायतों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। निजी लैब में 1000 से 1200 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते हैं। इस मशीन को स्थापित करने के लिए करीब 50 लाख का बजट खर्च होगा। आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी।

कोट्स
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। पूरा प्रयास है कि अप्रैल के अंत तक गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed