{"_id":"628fc2fc588a6374b01c41a1","slug":"approval-of-two-patwar-circles-una-news-sml4101563131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए पटवार सर्कल को मिली मंजूरी, तेजी से होंगे राजस्व कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए पटवार सर्कल को मिली मंजूरी, तेजी से होंगे राजस्व कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शिमला में वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को कई सौगात मिली हैं। मंत्रिमंडल ने कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर के गृह विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ में दो नए पटवार सर्कल के अलावा पशु चिकित्सा औषधालय धमांदरी को पशु चिकित्सा अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की मंजूरी दी है।
पटवार वृत्त बनने से लंबित राजस्व कार्य पहले के मुकाबले तेजी से होंगे।
मंत्रिमंडल ने सदर तहसील में पटवार सर्कल वटुही और पनोह का पुनर्गठन कर नया पटवार सर्कल त्यूड़ी बनाने को भी मंजूरी दी। ऊना जिले के पटवार सर्कल बोहाना, दिहार और धनेत से अलग कर नया पटवार सर्कल क्यारियां बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की। इससे ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में आसानी होगी। सभी कार्य पहले के मुकाबले कम समय में होंगे। घर के पास ही ग्रामीणों को कार्य करवाने की सहूलियत मिलेगी। इससे पहले ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। क्यारियां से ग्रामीण राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए थानाकलां पहुंचते थे।
इसके अलावा मंत्री परिषद ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा औषधालय धमांदरी में तीन पदों के सृजन और इन्हें भरने के साथ पशु चिकित्सा अस्पताल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इससे धमांदरी इलाके के पशुपालकों को घर-द्वार पर मवेशियों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उधर, भाजपा जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रधान सुरेश बांका, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह ठाकुर, सुरेश शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र विकास के मामले में आगे है। यहां लोगों को घर-द्वार सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि क्षेत्र का विकास ही उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए वह काम कर रहे हैं।