{"_id":"6ae0f067751fe80dec07d3e4","slug":"apply-by-november-18-to-become-a-worker-or-an-assistant-una-news-c-93-1-una1026-211492-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार्यकर्ता और सहायिका बनने के लिए 18 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार्यकर्ता और सहायिका बनने के लिए 18 नवंबर तक करें आवेदन
Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी गई है। अब छूटे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। विभाग की ओर से जारी शुद्धिपत्र के अनुसार महिला एवं बाल विकास निदेशालय की अधिसूचना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है।
संशोधित आय सीमा तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। सीडीपीओ विवेक कुमार ने बताया कि निर्धारित आय प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने के कारण जो पात्र अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें नई अधिसूचना का लाभ देने और आवेदन के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र के तलमेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जरोला में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।