फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Applications from private schools did not come for recognition and renewal

Una News: मान्यता और नवीनीकरण के लिए नहीं आए निजी स्कूलों के आवेदन

Fri, 01 Mar 2024 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Applications from private schools did not come for recognition and renewal
जिले के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी हुए करीब 15 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक निजी स्कूलों ने इसको लेकर कोई रुझान नहीं दिखाया है। मान्यता एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पांच मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में करीब 140 निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनके मानकों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिवर्ष उनकी मान्यता एवं नवीनीकरण करने के लिए अभियान चलाया जाता है। नई मान्यता शुल्क कक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक 10 हजार और कक्षा छठी से आठवीं तक पांच हजार और मान्यता नवीनीकरण शुल्क 500 रुपये रहेगा। मान्यता शुल्क सभी आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाना होगा। जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं, उन्हें नई मान्यता के लिए आवेदन करना होगा और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना अनिवार्य है। इसमें अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता, खेल मैदान की व्यवस्था, स्कूल वाहनों से जुड़े दस्तावेज व बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जाती है। कुछ गड़बड़ी मिलने पर उसे सुधारने के निर्देश दिए जाते हैं। उसके बाद ही मान्यता व नवीनीकरण पर मुहर लगती है।
विज्ञापन

अंतिम तिथि के बाद आवेदन नहीं होंगे स्वीकार
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्राइवेट स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण एवं नई मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी निजी स्कूल का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed