{"_id":"61cdeebca60ea279ab351c42","slug":"application-invite-for-nmmss-una-news-sml3951890167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं कक्षा के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एससीईआरटी सोलन ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) की परीक्षा को लेकर आवेदन मांगे है। इसके लिए आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सातवीं कक्षा में 55 फीसदी या इससे अधिक अंक लिए हों। इसमें एससी-एसटी के विद्यार्थियों के लिए अंकों में पांच फीसदी छूट रहेगी। परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक न हो। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। परीक्षा छह मार्च को होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश में 70 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा के बाद 832 बच्चों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उन्हें स्कॉलरशिप के तौर पर अगले दो से चार साल के लिए एक हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। इसके लिए बारहवीं कक्षा तक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई जारी रखनी होगी। 55 से 60 फीसदी अंकों के साथ हर कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा में 90-90 मिनट के दो टेस्ट आयोजित होंगे। ऊना में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए जाएंगे। जिला शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जनक सिंह ने बताया कि स्कूलों को अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा में कोविड एसओपी का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। संवाद