फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Apple crop became the new hope of farmers in Bangana

Una News: बंगाणा में सेब की फसल बनी किसानों की नई उम्मीद

Sat, 24 May 2025 04:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 04:13 AM IST
विज्ञापन
Apple crop became the new hope of farmers in Bangana
बंगाणा की तनोह पंचायत के गांव सासण में सेब की फसल दिखाता किसान। स्रोत स्वयं
सासण गांव में सुभाष शर्मा ने सेब की खेती में पाई सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की तनोह पंचायत के गांव सासण में सेब की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। गांव के प्रगतिशील किसान सुभाष शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में गोल्डन प्रजाति के सेब के दस पौधे लगाए थे। छह पौधे पूरी तरह से सफल रहे हैं और अब फल देना शुरू कर चुके हैं। तनोह पंचायत के गांव सासण में औसतन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहता है। समय-समय पर बारिश होती रहती है। इससे तैयार सेब में मिठास है। अमूमन गर्म इलाकों में पैदा होने वाले सेब में खटास होती है।
यह पहल उन्होंने केवल अपने परिवार के उपयोग के लिए की थी लेकिन जब पौधे फलने लगे तो यह प्रयास उनके लिए आत्मसंतोष और प्रेरणा का स्रोत बन गया। इन पौधों से जो सेब मिल रहे हैं, वे पूरी तरह से जैविक हैं और अपने स्वाद में बेमिसाल हैं। हालांकि, हाल ही में हुई ओलावृष्टि के कारण फसल को कुछ हद तक नुकसान भी पहुंचा है। सुभाष शर्मा ने बताया कि ओलों के कारण कुछ फल प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी फसल की स्थिति संतोषजनक है।
विज्ञापन

इस सफलता से अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं और इस पहाड़ी क्षेत्र में सेब की खेती को एक नए विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। स्थानीय कृषि विभाग ने भी किसानों को ऐसे प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed