फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Any mischief with promoton quata will be opposed : Teachers Association

पदोन्नति कोटे के साथ छेड़छाड़ की तो होगा संघर्ष

Sat, 12 Dec 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 12 Dec 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
Any mischief with promoton quata will be opposed : Teachers Association

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। शनिवार को जिला इकाई ऊना की वार्षिक आम सभा स्थानीय बीआरसी भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश शर्मा ने की। बैठक में जिला अध्यापकों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


नरेश शर्मा ने कहा कि यदि प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटे के साथ किसी प्रकार की भी छेड़छाड़ की गई तो संघ कड़ा रुख अपनाने से पीछे नहीं हटेगा। संघ ने सरकार से मांग कि है कि प्रधानाचार्य पद के लिए मुख्याध्यापक (टीजीटी कैडर) तथा सीधी भर्ती का प्रवक्ता कोटा 75:25 प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन


टीजीटी अध्यापकों को सीएंडवी की तर्ज पर 15 साल के सेवाकाल के बाद दो विशेष वेतन वृद्धियां प्रदान की जाए। अनुबंध अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए 31 मार्च की शर्त हटाई जाए। विज्ञान अध्यापकों का प्रायोगिक भत्ता एक हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। पीजीटी आईपी की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। अध्यापकों आरएमएसए/एसएसए प्रशिक्षण प्रतिवर्ष जून माह से पहले पूर्ण करवाया जाए। आठवी कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महासचिव विक्रम सैणी, रवि राणा, राहुल लट्ठ, चंद्रेश, हरदीप सिंह, संदीप, संजीव, सुरेश, राजेश, राकेश शर्मा, राजन, सुरेश, राजेंद्र पाल, गुरदीप, संजय, बलवीर, सुधीर, अरुण सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed