{"_id":"6653ad3027d7d718c30dc0d4","slug":"anurags-politics-is-only-in-name-i-will-talk-about-the-public-raizada-una-news-c-93-1-una1002-124953-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग की सिर्फ नाम की राजनीति, मैं करूंगा जनता की बात : रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग की सिर्फ नाम की राजनीति, मैं करूंगा जनता की बात : रायजादा
Mon, 27 May 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 27 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
झलेड़ा में बोले- अनुराग ठाकुर ने कभी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार संसदीय क्षेत्र की जनता मुझ पर विश्वास दिखाएगी। मैं जीतकर संसद में इधर-उधर की नहीं, सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र की बात करूंगा और मामले उठाऊंगा।
रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कभी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया। यहां तक की अपने गृह जिला हमीरपुर को भी चुनावी वादे के अनुरूप एक इंच भी रेल लाइन नहीं मोड़ी। रायजादा ने ऊना के झलेडा में आयोजित राहुल गांधी की न्याय संकल्प सभा में संबोधित करते हुए कहा कि अनुराग ने सिर्फ दिल्ली में बैठकर गांधी परिवार को कोसने का ही काम किया है। संसद में कभी संसदीय क्षेत्र का नाम तक नहीं लिया। रायजादा ने कहा कि आपदा आई तो अनुराग जनता के साथ नहीं खड़े हुए। केंद्र से हिमाचल के कर्मचारियों का एनपीएस का रुपया नहीं ला पाए। राजनीति करते करते अनुराग खुद लेफ्टिनेंट बन गए, लेकिन अग्निवीर योजना लाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर दिया। सवाल करने पर अनुराग के मुंह से सिर्फ जय श्रीराम ही निकलता है, वह कोई काम नहीं गिनवा पाते हैं। रायजादा ने कहा कि जनता को उनसे सवाल करना चाहिए कि पूर्व में किए 15 लाख रुपए, हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, 400 में मिलने वाला सिलंडर अब 1200 रुपए और 50 रुपए में मिलने वाली दाल 150 और 50 रुपए का मिलने वाला डीजल-पेट्रोल 80 से 100 रुपए तक क्यों पहुंच चुका है।