{"_id":"66202b6dfebd2dfdcc06c7a7","slug":"anurag-thakur-took-mothers-blessings-by-tying-a-mauli-on-the-banyan-tree-una-news-c-93-1-una1002-122171-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अनुराग ठाकुर ने वट वृक्ष पर मौली बांधकर लिया माता का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अनुराग ठाकुर ने वट वृक्ष पर मौली बांधकर लिया माता का आशीर्वाद
Thu, 18 Apr 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर में 11 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में रामनवमी के अवसर पर 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रामनवमी के अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर में उन्होंने माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने वट वृक्ष पर मौली भी बांधी। मंदिर दर्शनों के उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के माता चिंतपूर्णी के दरबार में हर कोई हाजिरी लगाने आता है और आशीर्वाद लेने आता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में रामनवमी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्हें भी माता रानी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। वहीं, पंजाब के बंगा शहर से आए श्रद्धालुओं ने माता का जागरण करवाया। उन्होंने माता के बड़े-बड़े झंडे हाथ में लिए लाइनों में खड़े होकर मंदिर में हाजिरी भरी।
इसके अलावा पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता के मंदिर पहुंचे थे। एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि मेले की दौरान मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और मेला सुचारू रूप से चल रहा है। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ माता के मंदिर पहुंचकर हाजिरी भर रहे हैं और माता से मन्नत मांगते हैं। सुरक्षा कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेला माता के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से मनाया है। सभी के सहयोग से मेला अंतिम चरण में सफलतापूर्वक पहुंच चुका है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर की युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति जिस तरह से जागरूकता आई है। उसके पीछे एक बड़ा कारण है, विकास से विरासत। जिस तरह से देश का विकास हुआ है और राम मंदिर के साथ देश में कई अन्य मंदिरों का निर्माण हुआ है। ये देश के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं। जो धर्म में विश्वास भी करते हैं और सभी धर्मों का सम्मान भी करते हैं।