फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anurag had adopted Dehlan village, never came nor got it developed: Raizada

अनुराग ने गोद लिया था देहलां गांव, न कभी आए, न विकास करवाया : रायजादा

Fri, 17 May 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Anurag had adopted Dehlan village, never came nor got it developed: Raizada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने वीरवार को माता चिंतपूर्णी के मंदिर में शीश नवाने के बाद इसी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार शुरू किया। रायजादा ने चिंतपूर्णी के बाद कीनू आलोह, सिद्ध चलेट, ट्रक यूनियन अंब, कटोहड़ कलां, चक्कसराएं, ठठल पंचायत व हंबोली चुरूडू में बैठक कर केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों को जनता के बीच रखा। साथ ही भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी जमकर घेरा।

इस दौरान चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी साथ रहे। सतपाल रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को सांसद बनने के बाद न तो अपने कार्यकर्ताओं और न ही जनता से कोई लेना देना होता है और न ही संसदीय क्षेत्र से। इसका जीता जागता उदाहरण ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत आता गांव देहलां लोअर है। इस गांव को चुनावी स्टंट के चलते अनुराग ठाकुर ने गोद लेने का ड्रामा किया था, लेकिन अनुराग ठाकुर एक बार भी इस गांव में दिखाई नहीं पड़े। इतने सालों में केवल चुनावों के समय ही इस गांव की अनुराग को याद आती है। रायजादा ने कहा कि बड़े-बड़े विकास के झूठे दावे करने वाले अनुराग ठाकुर यहां विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगा सके हैं। ऐसे राजनीतिक ड्रामेबाजी करने में अनुराग लगे रहे, लेकिन विकास में पूरी तरह से फेल हुए हैं। रायजादा ने कहा कि ऊना का पीजीआई सैटेलाइट सेंटर भी इसी चुनावी शिगूफों का शिकार है। यह भी इतने सालों से नहीं बन पाया है और केवल चुनावों के दिनों में ही यहां काम शुरू करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि अनुराग इतने ही विकास पुरुष हैं तो क्यों अब तक पीजीआई सैटेलाइट सेंटर नहीं बनवा पाए हैं। इसका जवाब वह जनता को जरूर दें। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पर्यटकों की तरह हिमाचल आकर चंद दिन घूमकर वापस चले जाते हैं। आपदा के समय भी अनुराग ठाकुर ने हिमाचल का रुख नहीं किया और अग्निवीर योजना से युवाओं के हितों से जो खिलवाड़ हुआ है, उसके खिलाफ भी वह केंद्र में कुछ नहीं बोल पाए। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed