फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anti-social elements are roaming freely, police's focus is only on challaning: Satti

खुले में घूम रहे असामाजिक तत्व, पुलिस का फोकस सिर्फ चालान काटने पर : सत्ती

Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements are roaming freely, police's focus is only on challaning: Satti
ऊना। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बसाल ख्वाजा में दिनदहाड़े 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर प्रदेश सरकार और जिला पुलिस पर कड़ा प्रहार किया है। यहां जारी प्रेस बयान में सत्ती ने कहा कि पुलिस का फोकस केवल चालान काटकर सरकार की जेब भरने तक सीमित रह गया है। असामाजिक तत्व हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस खनन माफिया को सुरक्षा देने में व्यस्त है। कानून व्यवस्था चरमराकर रह गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है, जिसमें दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और पुलिस केवल हेलमेट चालान करने के लिए मोटरसाइकिल और स्कूटर के पीछे भाग रही है।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि जिला की पुलिस कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सड़क पर उतरेगी। सत्ती ने कहा कि अभी दस दिन भी नहीं हुए जब एक युवक को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था और अब गोलीकांड हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते और हवाई फायरिंग करते मौके से फरार हो गए हैं, जिससे साफ है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed