फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anti-encroachment drive launched in Khokha Market, Una

Una News: खोखा मार्केट ऊना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 19 Jul 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive launched in Khokha Market, Una
ऊना के खोखा मार्किट में दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाते हुए नगर निगम कर्मी व पुलिस कर्म
खोखा मार्केट ऊना में मचा हडक़ंप, दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के पुराने व व्यस्त खोखा मार्केट में शुक्रवार दोपहर नगर निगम ऊना ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीओ अंकुश राणा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सामान न रखें और तुरंत दुकान के भीतर समेट लें। अभियान शुरू होते ही बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने तेजी से अपना सामान समेटना शुरू किया।एसडीओ अंकुश राणा ने बताया कि खोखा मार्किट में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। यह अभियान चेतावनी स्वरूप है, लेकिन भविष्य में नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed