फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Another accident on the alternative route in Kotla Khurd, a truck loaded with potatoes overturned, causing loss of lakhs.

Una News: कोटला खुर्द में वैकल्पिक मार्ग पर फिर हादसा, आलू से लोड ट्रक पलटा, लाखों का नुकसान

Mon, 17 Nov 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Another accident on the alternative route in Kotla Khurd, a truck loaded with potatoes overturned, causing loss of lakhs.
ऊना धमांदरी सड़क मार्ग पर कोटला खुर्द में पलटा आलू से लदा हुआ ट्रक। स्रोत जागरुक गाठक 
शनिवार को भी यहां पलट गया था कैंटर
विज्ञापन

बरसात में टूटी पुली, विभाग के बनाए वैकल्पिक मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे

क्षतिग्रस्त मार्ग को तीन माह बाद भी नहीं किया गया दुरुस्त


संवाद न्यूज एजेंसी



नारी (ऊना)। जिला मुख्यालय से धमांदरी बाया टक्का सड़क मार्ग पर कोटला खुर्द में बनाए गए ऊबड़-खाबड़ वैकल्पिक मार्ग पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार सुबह यहां आलू से भरा करीब 400 बोरियों का ट्रक पलट गया। दुर्घटना में ट्रक पर सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रक व फसल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। कोटला खुर्द में बरसात के दौरान ढही पुली के स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्दबाजी में बनाया गया वैकल्पिक मार्ग अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। यहां आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग का कहना है कि नई पुली निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन बजट जारी होना बाकी है। जानकारी के अनुसार ऊना–धमांदरी–टक्का सड़क मार्ग से करीब 15 गांव जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग छोटे-बड़े वाहनों से इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। चिंता की बात यह है कि बरसात में क्षतिग्रस्त हुई पुली का अब तक पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। अस्थायी रूप से बनाए गए रास्ते की हालत अब और बिगड़ चुकी है। शनिवार को इसी मार्ग पर एक कैंटर पलट गया था, हालांकि उसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। रविवार सुबह बडसाला चलोला, नारी व सतलेटा के किसानों से आलू लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा एक 10-टायरी ट्रक जैसे ही वैकल्पिक मार्ग पर पहुंचा, रास्ते का एक हिस्सा नीचे धंस गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। ट्रक की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आलू से भरी कई बोरियां गंदे पानी में गिर गईं। अनुमान है कि व्यापारी और ट्रक मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, कहा- किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। गांववासियों राज कुमार, सुशील कुमार, रक्षा देवी, मोहन लाल, हरीश कुमार व अन्य ने प्रशासन से मांग उठाई है कि इस मार्ग से यात्री बसें भी गुजरती हैं, ऐसे में बड़े हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी, बजट का इंतजार : विभाग
लोक निर्माण विभाग उपमंडल बसाल के कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि कोटला खुर्द में क्षतिग्रस्त सड़क पर नई पुली निर्माण के लिए 18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed