{"_id":"685e9eaa1b9d80ca670ab1cd","slug":"ankita-of-amb-college-topped-the-bba-sixth-semester-result-una-news-c-93-1-una1002-157562-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीबीए छठे सेमेस्टर के रिजल्ट में अंब काॅलेज की अंकिता ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीबीए छठे सेमेस्टर के रिजल्ट में अंब काॅलेज की अंकिता ने किया टॉप
विज्ञापन
अंब काॅलेज की चार छात्राओं ने टॉप-10 में हासिल किया स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब की चार छात्राओं ने बीबीए छठे सेमेस्टर के नतीजों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंकिता ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल करके राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब का नाम रोशन किया। छात्रा कविता भारद्वाज ने मेरिट लिस्ट में दूसरा और राधिका पराशर ने सातवां और कृतिका ने आठवां स्थान हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाकर एक नया मुकाम हासिल किया। इन सभी छात्राओं की उपलब्धि के बाद अंब महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने सभी छात्राओं के स्वागत में उनको पुष्पगुच्छ देकर बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
प्राचार्य दर्शन कुमार ने कहा कि टॉप-10 मेरिट में स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे महाविद्यालय की बेटियों अंकिता, कविता भारद्वाज, राधिका पराशर, कृतिका ने मेरिट सूची में क्रमशः पहला, दूसरा, सातवां और आठवां स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं। प्राचार्य ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को इन छात्राओं से प्रेरणा लेने को कहा। इस खास मौके पर प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने अव्वल छात्राओं को महाविद्यालय की तरफ से 5100 रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्रा अंकिता के पिता राकेश कुमार और माता दर्शना देवी सहित महाविद्यालय से प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. अमित कुमार, डॉ. नितिन, प्रो. अजय, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. मोनिका, डॉ. हरजीत, डॉ. आशुतोष, डॉ. रेनु, डॉ. विजेंद्र, प्रो. रेखा जसवाल, प्रो. नेहा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।