फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Angle snaps, yet the department remains unmoved; danger mounts daily at the Rampur Bailey Bridge.

Una News: एंगल टूटा, नहीं टूटी विभाग की नींद, रामपुर बेली ब्रिज पर रोज बढ़ रहा खतरा

Thu, 16 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angle snaps, yet the department remains unmoved; danger mounts daily at the Rampur Bailey Bridge.
ऊना। रामपुर बेली ब्रिज पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया लोहे का एंगल अब खुद विभागीय लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। कई वाहनों की टक्कर से एंगल टूट चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग की नींद अब भी नहीं टूटी। रामपुर बेली ब्रिज पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए लोहे के एंगल अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में छोटे मालवाहक वाहन सामान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल ढककर चलते हैं। तिरपाल की ऊंचाई बढ़ने के कारण वाहन ब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे कम ऊंचाई वाले एंगल से टकरा जाते हैं। अब तक कई वाहन इससे टकरा चुके हैं। कई वाहनों की टक्कर से यह एंगल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन विभाग ने न तो इसकी मरम्मत की और न ही व्यवस्था में कोई सुधार किया। एंगल से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि टूटा हुआ एंगल बेली ब्रिज के साथ तार से बंधा हुआ है। एंगल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से उसकी ऊंचाई भी कम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकना जरूरी है लेकिन विभाग को इतनी ऊंचाई अवश्य रखनी चाहिए थी कि पिकअप और अन्य छोटे मालवाहक वाहन सुरक्षित तरीके से निकल सकें।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि एंगल की ऊंचाई और डिजाइन में सुधार किया जाए ताकि बड़े वाहनों पर रोक भी प्रभावी रहे और छोटे मालवाहक वाहन बिना किसी जोखिम के पुल पार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित कुमार, वाहन चालक

बेली ब्रिज से पहले भी रिफलेक्टर लगाए जाने चाहिए। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
-साहिल, वाहन चालक
-----------------------------


बेली ब्रिज पर टूटे हुए एंगल को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। विभाग के मेकेनिकल विंग से एंगल की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर चर्चा की है। विंग के अधिकारी का कहना है कि एंगल की ऊंचाई मानकों के अनुसार ही रखी गई है।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed