फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anamika won first prize in digital poster making

Una News: डिजिटल पोस्टर मेकिंग में अनामिका ने जीता प्रथम पुरस्कार

Sat, 24 Aug 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Anamika won first prize in digital poster making
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर श्रीविष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भटोली में कार
भटोली कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रीविष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम उपलब्धियों से अवगत कराना था। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व और इसके विभिन्न अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान मिशन की सफलता पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसरो की उपलब्धियों ने न केवल भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नई पहचान दिलाई है, बल्कि यह हमारे युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित करती है। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान पर दीपिका, वंशिका और ऋतिका रहीं। सांत्वना पुरस्कार सविता, जैसमीन कौर, और तानिया को मिला। डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान अनामिका ने प्राप्त किया। सामान्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ऋतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रोफेसर स्मृति और डॉ. श्वेता मनन ने निर्णायक की भूमिका में रहीं। कार्यक्रम का आयोजन फिजिक्स विभाग की ओर से डॉ. दीप्ति और डॉ. भावना राणा के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed