फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   An eight-year-old girl was attacked by a pack of stray dogs.

Una News: आठ साल की बच्ची पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने किया हमला

Fri, 12 Jun 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
An eight-year-old girl was attacked by a pack of stray dogs.
ऊना। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के 84 पौड़ियां क्षेत्र के समीप सुबह प्रवासी परिवार से संबंधित आठ साल की बच्ची पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बच्ची वीरवार सुबह अपने घर के पास गली से पैदल जा रही थी। इसी दौरान 84 पौड़ियां क्षेत्र के समीप घूम रहे लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उस पर झपट पड़े। बच्ची खुद को बचाने का प्रयास करती रही लेकिन कुत्तों ने उसके हाथों और पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमले के दौरान बच्ची बुरी तरह सहम गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने घावों की सफाई कर एंटी रेबीज वैक्सीन सहित जरूरी इंजेक्शन लगाए। कुछ समय तक बच्ची को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed