बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में एक दिवसीय जल और ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने की। छात्र-छात्राओं ने जल है तो कल है और ऊर्जा संरक्षण अपनाओगे तो ही भविष्य बनाओगे जैसे स्लोगनों के साथ स्कूल परिसर से लालशाह गांव तक रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, ईसीओ क्लब इंचार्ज राज कुमार, उप-प्रधानाचार्य मदन लाल, डीपीई रजनीश ठाकुर, शिक्षक-सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, सुनील कुमार संधू, अमित कुमार, पलवी बंसल, रजनी देवी, तीजा देवी, इंदू बाला सहित अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद थे।