फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Among the girls craze to long coatt

युवतियों में लांग कोट और नायरा कट सूट का क्रेज

Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Among the girls craze to long coatt
ऊना। सर्दियों में बढ़ती ठंड के चलते गर्म कपड़ों की मांग में इजाफा हो रहा है। ऊना के बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। सर्दी के आगमन के बावजूद बाजारों में खरीदारी को अधिक भीड़ नहीं जुट पा रही है। ऑनलाइन बिक्री इसके पीछे एक कारण माना जा रहा है। हालांकि शादियों का सीजन होने के चलते दुकानदारों को अच्छी सेल होने की उम्मीद है। बीते सीजन के मुकाबले इस बार गर्म कपड़ों के दाम 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

शादियों में ठंड से बचाव को लेकर और स्टाइलिश दिखने के लिए बाजारों में ट्रेंड के अनुसार खरीदारी की जा रही है।
लड़कियों में शादियों के लिए नायरा कट सूट का अधिक क्रेज है। इसके साथ ही युवतियां रूटीन के लिए लांग कोट पहनना ज्यादा पसंद कर रही है। लांग कोट ऊना के बाजारों में सेल पर शुरूआती दाम पर 1,500 रुपये में मिल रहा है। वहीं, महिलाएं शनील प्लाजो सूट भी अधिक पंसद कर रही है। सर्दियों के सीजन के चलते युवतियां रूटीन में वुलन प्लाजो सूट, वुलन फ्रॉक सूट, वुलन शर्ग, स्वेट शर्ट, क्रॉप टॉप आदि पहनना पसंद कर रही है।
विज्ञापन

सर्दियों के सीजन में युवतियां इस प्रकार की खरीदारी कर रही है जिससे ठंड से भी बचाव हो तथा स्टाइलिश भी दिखा जा सके। युवतियां शालू, रीटा, निशा, अंजना, सुषमा, वंदना, अनिता, शैलजा ने बताया कि सर्दियों के सीजन के चलते लांग कोट पहनना ज्यादा सही रहता है। यह ठंड से भी बचाव में कारगार है और ट्रेंड में भी है। लांग कोट को जींस और सूट दोनों के साथ पहना जा सकता है। कहा कि महंगाई की मार गर्म कपड़ों पर भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरू फैशन प्वांइट के मालिक नीरज ने बताया कि सर्दियों के सीजन का स्टॉक दुकान पर आ गया है। ऑनलाइन बिक्री के कारण काफी मुश्किलें आ गई है। इसलिए स्टॉक ट्रेंड के मुताबिक ही मंगवाना पड़ता है। उन्होंने माना कि गर्म कपड़ों के दाम बीते सीजन के मुकाबले 20 फीसदी तक बढ़े हैं। कहा कि वर्तमान में लांग कोट, शनील सूट, वूलन प्लाजो सूट की मांग अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed