फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ambota won the four-day night football competition

Una News: अंबोटा ने जीती चार दिवसीय नाइट फुटबाल प्रतियोगिता

Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ambota won the four-day night football competition
सलोह में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर ​विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते आयोजक कमेटी सद
रोमांचक मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में सलोह को 4-3 हराया
विज्ञापन

विजेता टीम को 11000 और उपविजेता को 5100 रुपये नकद इनाम से सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलोह के खेल मैदान में चार दिवसीय नाइट फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार रात को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला अंबोटा और सलोह की टीमों में हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के शानदार खेल दिखाया। रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अंबोटा की टीम ने चार और सलोह के खिलाड़ी तीन गोल दाग पाए। अंबोटा ने 4-3 के अंतर से बाजी मार ली।

इससे पहले शुक्रवार रात को सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए। पहला मुकाबला सलोह और दौलतपुर चौक के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सलोह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबले को अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल शाह क्लब खड्ड और अंबोटा के बीच हुआ। दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच समाप्ति तक अंबोटा की टीम दो और शाह क्लब खड्ड एक गोल दागने में सफल रही। अंबोटा की टीम ने 2-1 से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता चार दिन तक चली। विजेता टीम को 11000 और उपविजेता को 5100 रुपये नकद इनाम से सम्मानित किया। आयोजक कमेटी के सदस्य राहुल जसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शानदार रहा। सभी टीमों ने अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कहा कि वर्तमान में नशे के बढ़ते चलन को रोकने के लिए खेलों का आयोजन बेहद अहम है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान नंद लाल, हरप्रीत सिंह, शारीरिक शिक्षक अरुण शर्मा, कुलयश राय, जगदीश राम, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed