फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb police caught the accused in theft case after three and a half months

Una News: चोरी मामले के आरोपी को अंब पुलिस ने साढ़े तीन माह बाद दबोचा

Thu, 28 Nov 2024 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Amb police caught the accused in theft case after three and a half months
शिवपुर में घर से लाखों का सोना-चांदी और नकदी उड़ाई थी
विज्ञापन

आरोपी काे अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। शिवपुर में चोरी के मामले के एक आरोपी को अंब पुलिस ने साढ़े तीन महीने बाद शोघी में पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी अदालत से अग्रिम जमानत लेने के प्रयास में था। गिरफ्तार किए गए आरोपी काे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड भेजा है। सतीश कुमार पुत्र देसराज ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने पुराने मकान में दो अलमारियां रखी हुई थीं। वह मोबाइल की सप्लाई का काम भी करता है। वहां रखी लोहे की अलमारी में उसकी पत्नी के गहने भी थे। लाखों का सोना-चांदी और एक लाख की नकदी 10 सितंबर को चोरी हो गई। मामले की सूचना दर्ज करने के बाद पड़ताल के दौरान चोरी की वारदात के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसमें दो संदिग्ध बाइक देखी गई थीं। एक बाइक का नंबर किसी ने देखा था। मामले की पड़ताल के दौरान पाया गया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर गगरेट के समीप स्थित स्वां क्षेत्र में छिपकर रहता था। इस संबंध में जांच के दौरान आरोपी का एक साथी गगरेट थाना क्षेत्र में एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी ने भी प्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया। लेकिन, इससे पहले ही अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ बुधवार को उसे शोघी में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी में संलिप्तता को स्वीकार किया है। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने अदालत से आरोपी की पांच दिन की पुलिस रिमांड हासिल की है। मामले में उसके अन्य साथियों की संलिप्तता के बारे भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed