फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb market was full of excitement on Dhanteras

Una News: धनतेरस पर अंब बाजार में रही रौनक

Sat, 18 Oct 2025 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Amb market was full of excitement on Dhanteras
अंब (ऊना)। धनतेरस पर अंब बाजार में खूब रौनक रही। दिनभर बाजार में ग्राहकों का तांता लगा रहा। बर्तन भंडार, मनियारी गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर यातायात का दबाव दिखा। यातायात रुक-रुक कर चला। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के व्यापारी अजय शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी रही। लोगों ने धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक का सामान जैसे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी चीजों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। दीपावली के लिए खरीदारी के लिए भी लोग बाजार में पहुंचे। मिठाई व्यापारी कुलदीप सैनी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के लिए मिठाई की मांग काफी बढ़ी है। बाजार में औसत से चार गुना ग्राहक बढ़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed