फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb College celebrated annual function, honored the meritorious

Una News: अंब काॅलेज ने मनाया वार्षिक समारोह, नवाजे मेधावी

Tue, 04 Mar 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Amb College celebrated annual function, honored the meritorious
नशे के खिलाफ समाज के सहयोग की जरूरत : बबलू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय अंब में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक ने अपने संबोधन में पहले सुग्रीवानंद महाराज को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तेजी से नशे की तरफ बढ़ रहा है। नशों का धंधा करने वालों का निशाना युवा वर्ग रहता है। सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि नशे के कारोबारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसमें समाज के सहयोग की भी आवश्यकता है। विधायक ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार रुपये प्रदान किए। 500 करोड़ रुपये क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए खर्च किया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य दर्शन धीमान ने मुख्य अतिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, एडवोकेट विकास कश्यप, डॉ. सुनील शर्मा, नरेश बरोटिया, रितेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इन्हें मिले पुरस्कार
समारोह के दौरान एमए इंग्लिश के अभिषेक चौधरी, भारत भूषण, ज्योति देवी, निधि ठाकुर, पल्लवी, अंचल रानी, एम कॉम के राघव ठाकुर, सिमरन ठाकुर, प्रिया ठाकुर, नितिका शर्मा, आशिमा ठाकुर, योगिता रानी, पीजीडीसीए के सलोनी, शिल्पा कुमारी, आयुश सिंह मिन्हास, बीकॉम प्रथम वर्ष के दिव्या सूद, वृंदिका, अंकिता, बीकॉम द्वितीय वर्ष के तनिष्का, सेजल शर्मा, तिशिका, तृतीय वर्ष के रूपाली, नेहा ठाकुर, प्रेरणा, बीए प्रथम वर्ष दीक्षा ठाकुर, तानिया, अंजलि, ईशिता कुमारी, तनु, समीर कुमार, अंजलि, आरजू, महक ठाकुर, बीए द्वितीय वर्ष के प्रिया देवी, रिपुल सलोता, अंशिका शर्मा, अभिषेक, नवल जस्सी, किरण बाला, बीएससी प्रथम वर्ष के कृष ठाकुर, वंशिका ठाकुर, शिवाली, भारती, अंशिका, काजल, संजना, श्वेता रानी, प्रेरणा ठाकुर, बीएससी द्वितीय वर्ष भारती, पलक, जसवाल, प्रांचल शर्मा, नितीष चौधरी, श्वेता, प्रिया भाटिया, बीएससी तृतीय वर्ष अनामिका परमार, अनामिका, करिश्मा रणौत, गुनगुन बरोटिया, बीसीए प्रथम वर्ष सहज पराशर, तनिश, अरुण कुमार, द्वितीय वर्ष काम्या जसवाल, तृतीय वर्ष के शेफाली गौतम, प्रियंका, रिमझिम, बीबीए प्रथम वर्ष के पायल ठाकुर, अर्पित कौंडल, दिव्यांश राणा, रिया कुमारी, ध्वनि शर्मा, द्वितीय वर्ष के अंकिता कविता भारद्वाज, राधिका, तृतीय वर्ष के प्रत्यक्ष स्याल, अनुष्का सूद, रितु शर्मा, खेल में जतिन कुमार, दिव्या सूद और पायल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed