फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman ceremony on 16th in Una

Una News: ऊना में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 16 को

Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman ceremony on 16th in Una
ऊना। ऊना के लक्ष्मी मैरिज पैलेस में 16 जुलाई बुधवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के टॉपर्स (90 फीसदी अंक से ऊपर वाले) छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला एवं अरनी यूनिवर्सिटी कांगड़ा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। एपीसी अकेडमी घुमारवीं व कॅरिअर होप ऊना की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इस कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, एनएचपीसी चंबा, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, द मैग्नेट्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नव विभोर पब्लिक स्कूल सुगलवान, हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, डॉ. गोयल आई केयर, विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, क्रिस्टन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू आदि सह प्रायोजक की भूमिका में रहेंगे। हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। ऊना जिला के लक्ष्मी मैरिज पैलेस में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे होगा। इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं सुबह नौ से 10 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और विशेष अतिथि मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed