फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Along with government schools, private schools will also be strictly checked

Una News: सरकारी स्कूलों के साथ निजी की भी होगी सख्त जांच

Sun, 20 Jul 2025 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
Along with government schools, private schools will also be strictly checked
विभाग के औचक निरीक्षण में जांचीं जाएंगी बसें और स्कूलों की अन्य व्यवस्था
विज्ञापन

विभाग ने कहा, केवल सरकारी नहीं निजी स्कूलों ने भी किया मानकों से खिलवाड़
जहां व्यवस्थाओं में नजर आएगी कमी, की जाएगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब इस कड़ी में निजी स्कूलों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। निरीक्षण अभियान के तहत निजी स्कूलों में चल रही व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाएगी, जिसमें स्कूल परिवहन, खेल मैदान, विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र में उपनिदेशक के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीमें नियमित रूप से सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। प्रतिदिन औचक निरीक्षण के दौरान सामने आ रही कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक निजी स्कूलों की व्यवस्थाओं की जाँच पर उतना ज़ोर नहीं दिया गया था, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने वहां भी कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के मुताबिक कई निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को ले जाने वाले वाहनों के दस्तावेज अधूरे हैं। कुछ वाहनों का तो पंजीकरण भी समाप्त हो चुका है। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय इन वाहनों में नजर नहीं आते। हालांकि, पहले पुलिस विभाग और आरटीओ द्वारा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए। अब शिक्षा विभाग इस स्थिति को स्थायी रूप से सुधारने के लिए सक्रिय हो गया है। शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने कहा कि मानकों को लेकर लापरवाही सिर्फ सरकारी नहीं, बल्कि निजी स्कूलों में भी देखी जा रही है। विभाग द्वारा अब इन पर भी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर विद्यार्थी को बेहतर वातावरण और सुविधाओं के साथ शिक्षा पाने का अधिकार है। यदि किसी भी स्कूल में लापरवाही पाई गई, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed