फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Along the Una-Hamirpur National Highway

ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे किनारे

Sun, 18 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Along the Una-Hamirpur National Highway
ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सड़क सुविधा केंद्र भवन। संवाद - फोटो : Una
ऊना। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे के किनारे सड़क सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। विश्राम केंद्र में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के विश्राम करने और उनके खाने-पीने की सुविधा भी होगी। निर्माण कार्य के लिए सरकार ने 30 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बौल गांव में नेशनल हाईवे के किनारे सड़क सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों से चल रहा है। अभी तक 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और आने वाले दो माह के भीतर यह केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि हर साल बाबा बालक नाथ मंदिर में शीश नवाने के लिए हजारों श्रद्धालु ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे से गुजरते हैं। इन श्रद्धालुओं को रास्ते में रुकने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं निजी विश्राम गृहों या पेड़ों के नीचे ही आराम करते नजर आते हैं। अब रास्ते में सुविधा केंद्र का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने की भी होगी व्यवस्था
इस सुविधा केंद्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक कैंटीन भी चलाई जाएगी। इस कैंटीन को ठेके पर दिया जाएगा। यहां अन्य स्थानों के मुकाबले सस्ता भोजन मिलेगा। जिस स्थान पर यह केंद्र बनाया जा रहा है वह प्राकृतिक सौंदर्य के बीचोबीच है। ऐसे में लोगों को आराम के साथ प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने का भी अवसर मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
धार्मिक स्थल जोगी पंगा भी नजदीक
सुविधा केंद्र ने निर्माण स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगी पंगा भी स्थित है। धार्मिक दृष्टि से उस स्थान का विशेष महत्व है। वहां बाबा रुद्रा नंद जी और संत आत्मानंद जी ने तपस्या की। हालांकि, अभी इस विशेष स्थान के बारे में बाहर से आने वाले लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। सुविधा केंद्र का निर्माण होने के बाद जोगी पंगा जैसी तपोभूमि में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है।
सड़क सुविधा केंद्र को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र भवन को लोगों के विश्राम करने और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है दी दिसंबर तक इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

कपिल कुमार
कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
प्रदेश सरकार पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए आने वाले लोगों की सुविधाओं पर करोड़ों रुपये व्यय कर रही है। प्रदेश भर में कई परियोजनाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं। कई और का निर्माण कार्य जारी है। बौल में बन रहा सड़क सुविधा केंद्र लोगों के लिए कई मायनों में लाभकारी साबित होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस केंद्र के निर्माण को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।
वीरेंद्र कंवर, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed