फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegation of rape of a minor in a tubewell room

Una News: ट्यूबवेल के कमरे में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Allegation of rape of a minor in a tubewell room
तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 3 अप्रैल को शाम करीब चार बजे वह अपनी बहन शोभा के साथ किराना स्टोर पर खाने-पीने का सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद जब दोनों वापस घर लौट रही थीं तो रास्ते में कुश निवासी खड्ड ने कथित तौर पर पीड़िता को जबरन पकड़ लिया और पास ही बने ट्यूबवेल के कमरे में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार चार अप्रैल को करीब दोपहर एक बजे वह कमरे से बाहर निकली। इस दौरान रास्ते में उसे खड्ड गांव के दो लोग मिले। बाद में जब पीड़िता के पिता मौके पर पहुंचे और मामले के बारे में जानकारी ली तो आरोप है कि उन दोनों लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया और मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed