{"_id":"6ae4e8c530e51bc9120c9614","slug":"allegation-of-a-six-lakh-rupee-fraud-in-a-land-deal-una-news-c-93-1-ssml1048-211854-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जमीन के सौदे में छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जमीन के सौदे में छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। कटौहड़ खुर्द में जमीन की खरीद-फरोख्त के एक मामले में छह लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चुरुड़ू निवासी पवन कुमार की शिकायत पर अंकुश कौंडल निवासी अंदौरा निचला और राहुल ठाकुर निवासी अंदौरा उपरला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, राहुल ठाकुर ने उसकी मुलाकात अंकुश कौंडल से करवाई थी और कटौहड़ खुर्द स्थित जमीन का मालिक अथवा अधिकृत व्यक्ति बताकर सौदा करवाया। 11 फरवरी 2025 को जमीन का इकरारनामा 36.25 लाख रुपये में हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने छह लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए थे। इनमें चार लाख रुपये चेक और दो लाख रुपये नकद शामिल थे। शिकायत के मुताबिक, इकरारनामे में 12 मई 2025 तक जमीन की रजिस्ट्री करवाने की शर्त रखी गई थी लेकिन निर्धारित समय पर रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में अंकुश कौंडल ने अपने जवाब में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर सौदा करने की बात कही जबकि इकरारनामा करते समय ऐसा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया था। शिकायतकर्ता ने राहुल ठाकुर की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कथित धोखाधड़ी में मिलीभगत की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।