फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All state employees should have a holiday on Raksha Bandhan: Rajindra

रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों को हो अवकाश : राजिंद्र

Sat, 22 Aug 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
All state employees should have a holiday on Raksha Bandhan: Rajindra
बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिंद्र स्वदेशी ने प्रदेश सरकार से रक्षाबंधन त्योहार पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों को अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के प्रेम, सुरक्षा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान में यह पर्व परिवार और समाज को जोड़ने का माध्यम रहा है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर केवल महिला कर्मचारियों को अवकाश घोषित किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में पुरुष कर्मचारी इस सांस्कृतिक उत्सव से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले सभी कर्मचारियों को यह अवकाश प्राप्त होता था, जिससे हर बहन अपने भाई की कलाई पर आसानी से राखी बांध पाती थी। इस अधूरे अवकाश के कारण हिमाचली संस्कृति को बड़ा आघात पहुंचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से निवेदन किया है कि रक्षाबंधन पर्व पर महिला कर्मचारियों के साथ पुरूष कर्मचारियों के लिए भी अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed