फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All post offices of Una division connected to digital platform

Una News: डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़े ऊना मंडल के सभी डाकघर

Mon, 04 Aug 2025 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
All post offices of Una division connected to digital platform
डाक विभाग में आईटी 2. 0 परियोजना का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


सेवाओं को आधुनिक बनाना, दक्षता और पारदर्शिता का वादा

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। डाक विभाग ऊना की आईटी 2.0 परियोजना का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसके तहत ऊना डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया गया है। यह परियोजना एपीटी एप्लिकेशन (एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी) के अंतर्गत लागू की गई है, जिस पर बीते कई दिनों से युद्धस्तर पर कार्य चल रहा था। विभाग के आईटी सेल सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) ने शनिवार और रविवार को भी पूरी तत्परता से कार्य करते हुए इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और दक्ष बनाना है। अब विभिन्न योजनाओं को डिजिटल माध्यम से और अधिक सरल एवं सुविधाजनक ढंग से लागू किया जा सकेगा। इससे ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।हालांकि, सोमवार को सॉफ्टवेयर के नए वर्जन के कारण कुछ डाकघरों में तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं, लेकिन विभाग के कुशल स्टाफ ने उन्हें कुशलता से संभाला। ऊना डाक मंडल के प्रमुख भूपिंदर सिंह ने इस दिन को विभाग के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा -4 अगस्त 2025 को ऊना मंडल के समस्त डाकघरों में आईटी 2.0 परियोजना के तहत नए सॉफ्टवेयर वर्जन ने कार्य करना शुरू कर दिया है। यह पहल न केवल विभागीय कामकाज को आधुनिक बनाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। डाक विभाग की यह पहल आने वाले समय में ग्रामीण और शहरी डाक सेवाओं की तस्वीर बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed