फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All branches of Himachal Pradesh Gramin Bank will remain open on Sunday.

Una News: रविवार को खुलेंगी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की सभी शाखाएं

Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
All branches of Himachal Pradesh Gramin Bank will remain open on Sunday.
बडूही (ऊना)। 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की सभी शाखाएं रविवार, 27 सितंबर को खुली रहेंगी। सामान्य तौर पर रविवार को बैंक शाखाओं में अवकाश रहता है लेकिन हड़ताल के मद्देनजर ग्राहकों को बैंकिंग कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रविवार को विशेष रूप से शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से उन ग्राहकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें आगामी तीन दिनों में बैंकिंग सेवाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। रविवार को शाखाएं खुलने से ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए रविवार को हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में सरकारी बैंकों की शाखाएं ग्राहकों के लिए खुली रहेंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण कर्मचारी संघ तथा हिमाचल प्रदेश ऑफिसर ऑर्गनाइजेशन संघ ने प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाओं में हड़ताल के दौरान भी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बडूही के प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार, 27 सितंबर को बैंक शाखा खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed