फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Akhand Saubhagya festival celebrated in Jogipanga

Una News: जोगीपंगा में मनाया अखंड सौभाग्य उत्सव

Thu, 09 Oct 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Akhand Saubhagya festival celebrated in Jogipanga
जोगी पंगा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक विवेंक शर्मा।संवाद
मृदु शर्मा का शक्ति प्रदर्शन, चार हजार से अधिक महिलाओं की रही भागीदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगीपंगा (ऊना)। महिलाओं के महान व्रत यानी करवा चौथ के पावन अवसर पर जोगीपंगा के एक निजी होटल में बिंदेश्वरी फेडरेशन के सौजन्य से अखंड सौभाग्य उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसमें विधायक विवेक शर्मा की पत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेविका मृदु शर्मा ने अपनी अद्भुत संगठन क्षमता और लोकप्रियता का परिचय दिया। कार्यक्रम में चार हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी ने न केवल क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाया, बल्कि कुटलैहड़ में महिला शक्ति की एकजुटता का भी शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक रस्मों के साथ मेहंदी उत्सव, गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मृदु शर्मा ने कहा कि करवाचौथ केवल पति-पत्नी के संबंधों का पर्व नहीं, बल्कि नारी की आस्था, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आने का संदेश भी दिया। इस आयोजन में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। उत्सव में शामिल महिलाओं ने भी मृदु शर्मा के नेतृत्व की जमकर सराहना की। कई प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखी है। कार्यक्रम में सभी जन प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न महिला मंडलों के सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed