{"_id":"68b5ddd370e9ad1eb805fca4","slug":"agricultural-work-stopped-due-to-rain-potato-sowing-also-got-delayed-una-news-c-93-1-ssml1048-164025-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारिश से कृषि कार्य रुके, आलू की बिजाई भी लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारिश से कृषि कार्य रुके, आलू की बिजाई भी लटकी
Tue, 02 Sep 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में रविवार और सोमवार की बारिश के बाद कृषि के लिहाज से स्थिति और बदतर हो चुकी है। खासकर किसानों की आर्थिकी के लिए वरदान माने जाने वाली आलू की दो माह वाली फसल की बिजाई इस बार असंभव लग रही है। लगातार बारिश से खेतों के हालात बदतर होते जा रहे हैं। लगातार 15 दिन धूप खिलने पर जमीन पर बिजाई लायक नमी आने की उम्मीद है। उधर पानी के तेज बहाव से कई खेतों में मिट्टी बह गई है। उन खेतों को समतल करने के लिए किसानों को काफी समय लगेगा।
जानकारी के अनुसार आलू की बिजाई 20 सितंबर से पहले करना उत्तम माना जाता है। मौसम की सामान्य परिस्थिति में किसान सितंबर की शुरुआत से ही बिजाई करने लगते हैं। इस बार भी वीरवार से शनिवार दोपहर तक साफ मौसम को देखते हुए कई किसानों के बिजाई के लिए बीज की खरीद कर ली लेकिन रविवार और सोमवार की बारिश से किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचाया है।
किसान जतिंद्र कुमार, राजेश कुमार, विनोद, यशपाल, रिपन चौधरी सहित अन्य ने बताया कि आलू की बिजाई के लिए खाद और बीज की खरीद करने में जुटे थे कि दोबारा मौसम खराब हो गया। कई खेतों में मुर्गी खाद का छिड़काव तक कर दिया लेकिन बारिश से सारी खाद बह गई। किसानों ने कहा कि आलू उनकी आर्थिकी का अहम सहारा है। इस दो माह वाली फसल का इंतजार उन्हें सालभर रहा है। ऐसा पहली बार है कि सितंबर की शुरुआत हो गई और खेतों में पैर तक नहीं रखा। अगर फसल नहीं लगा पाए तो उन्हें लाखों का नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग कुलभूषण धीमान ने बताया कि लगातार खराब मौसम से हर वर्ग को नुकसान पहुंचा है। आलू की बिजाई में इस वर्ष देरी होना तय है। नमी के हिसाब से मौसम सामान्य होने के बाद कम से कम दो सप्ताह तक बिजाई नहीं करनी चाहिए।