फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Agricultural Service Cooperative Sabha Ghanari celebrated completion of 100 years

Una News: कृषि सेवा सहकारी सभा घनारी ने 100 साल पूरे होने पर मनाया समारोह

Wed, 20 Nov 2024 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Service Cooperative Sabha Ghanari celebrated completion of 100 years
घनारी (ऊना)। कृषि सेवा सहकारी सभा घनारी ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया। इसमें सभा के सेवानिवृत्त व सभा में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया। सभा के प्रधान वेद प्रकाश पराशर ने बताया कि घनारी कृषि सेवा सहकारी सभा 20 नवंबर 1924 को अस्तित्व में आई। आज समिति ने इस दिन को त्योहार के रूप में मनाया और भंडारे का आयोजन किया। सभा के सेवानिवृत्त सचिव नंद किशोर, प्यारे लाल, कर्म चंद, सेवानिवृत्त जिला ऑडिट अधिकारी निर्मल भारद्वाज, इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह, उमेश कुमार, अशोक कुमार, सभा सचिव रेणु बाला, अविनाश कुमार व संजीव कुमार को शाल, टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के उप प्रधान कश्मीरी लाल, कैशियर कमला देवी, कमेटी सदस्य रविंदर कुमार, रोहित डोगरा, नरेंद्र सिंह व आशुतोष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed