फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Agniveer Army Recruitment Rally from September 26 to October 6; admit cards released.

Una News: अग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक, एडमिट कार्ड जारी

Tue, 11 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment Rally from September 26 to October 6; admit cards released.
ऊना। भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में किया जा रहा है। यह रैली अणु स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर हमीरपुर में होगी।
विज्ञापन

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन उत्तीर्ण कर लिया है, उनके एडमिट कार्ड वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है। उन्होंने सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वे एडमिट कार्ड का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटआउट अपने साथ लाएं, ताकि प्रवेश के दौरान बारकोड स्कैनिंग में किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीधर राजन ने बताया कि रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य होगा।

इनमें एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ओपन स्कूल प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, डोगरा, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। एनसीसी, खेल एवं पूर्व सैनिक आश्रितों से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हों) भी निर्धारित नियमों के अनुसार प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed