फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   agitation

जेएनयू मामले पर अंब में गरजी भाजपा

Tue, 23 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 23 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
agitation

जेएनयू प्रकरण को लेकर चिंतपूर्णी भाजपा की ओर से अंब में रोष रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम लीला मैदान अंब से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई रोष रैली के दौरान देशद्रोही ताकतों एवं कांग्रेस के विरुद्ध उग्र नारेबाजी भी की गई। जबकि, तहसीलदार अंब के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देशद्रोही ताकतों के साथ इन ताकतों का सहयोग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे, वे निंदनीय हैं।

विज्ञापन


लेकिन, देश विरोधी नारे लगाने वालों के पक्ष में जिस प्रकार कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ रहे हैं, वह भी अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अफजल गुरुकोई महान क्रांतिकारी नहीं बल्कि देश की संसद पर हमला करने की साजिश रचने वाला था। हैरत की बात है कि जिस कांग्रेस सरकार के समय उसे फांसी की सजा दी गई, उसी कांग्रेस के नेता आज उसके पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस घर में अफजल पैदा होगा, उसे घर में घुसकर मारेगी। उन्होंने कांग्रेस तथा वाम दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि क्या वे देश में देशद्रोही ताकतों को पनपता देखना चाहते हैं? जेएनयू में जिस-जिस ने भी देश विरोधी नारे लगाए हैं, उनके विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए और वे लोग भी बख्शे नहीं जाने चाहिए, जिन्होंने ऐसी ताकतों का समर्थन किया। इससे पहले पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने भी जेएनयू प्रकरण की कड़ी भर्त्सना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय अंब में भी एनएसयूआई हालात खराब कर रही है। इस कॉलेज को नशे का अड्डा बनाया जा रहा है और नशे का कारोबार सत्तारूढ़ कांग्रेस के संरक्षण में यहां फलफूल रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में विद्यार्थियों को धकेलने वालों को भी भाजपा शीघ्र बेनकाब करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शाम सिंह मिन्हास, महामंत्री सुरेश मेहता, एडवोकेट रमेश चौधरी, बीडीसी सदस्य शंभू दत्त गोस्वामी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed