{"_id":"624355d19b67bb59a94afe70","slug":"agitaion-una-news-sml4040715167","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल में ट्रेड यूनियनों ने जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाहलीवाल में ट्रेड यूनियनों ने जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त तत्वावधान में देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को हरोली ब्लॉक के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में प्रदेश व केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, बाथू, बाथड़ी के उद्योगों में मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और उसके बाद एसडीएम हरोली विकास शर्मा को मांगपत्र सौंपा।
मांगपत्र में उद्योगों में शोषण को खत्म करने, न्यूनतम वेतन देने, सरकारी क्षेत्र में निजीकरण बंद करने, 44 श्रम कानूनों को रद्द करके बनाए गए 4 श्रम कोड को खत्म करने, महंगाई पर काबू पाने, मजदूरों को पेंशन सुविधा, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम देने और उनकी दिहाड़ी 300 रुपये करने समेत कई मांगें उठाईं।
इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव जीके गौतम, ब्लॉक विकास सिंह , उपप्रधान दुलैहड पवन राणा, महासचिव संतोष कुमार गोल्डी, कुलदीप प्रभाकर, गुरमेल राणा, प्रधान चमन लाल, चेयरमैन बलवीर चंद, दिनेश कुमार, ओंकार, अनीश कुमार, सुभाष चंद, काकू, गुरमेल चौधरी, रामकुमार सीटू प्रदेश कमेटी पदाधिकारी विजय शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान बाथू केके राणा, नरिंदर सिंह, प्यारा सिंह, शिव कुमार द्विवेदी, मजीद मोहम्मद व योगा सिंह मौजूद रहे।