{"_id":"66115dc4954b5e01f504546a","slug":"after-the-death-of-iti-trainee-mourning-in-sports-competition-una-news-c-93-1-ssml1048-121408-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आईटीआई प्रशिक्षु की मौत के बाद खेलकूद स्पर्धा में मातम, समापन समारोह किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आईटीआई प्रशिक्षु की मौत के बाद खेलकूद स्पर्धा में मातम, समापन समारोह किया रद्द
Sun, 07 Apr 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
ऊना शव गृह कक्ष के बाहर बैठे परिजन व अन्य।संवाद
ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड-ए ऊना में चल रही निजी और सरकारी आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की छत से गिरने से मौत हो गई। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं के जश्न और उत्साह का माहौल मातम में बदल गया है। शनिवार को आईटीआई खेलों का समापन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
बताया जा रहा कि आईटीआई के जिस भवन की तीसरी मंजिल से खिलाड़ी नीचे गिरा, वहां लिफ्ट के लिए कुछ हिस्सा रखा था। अंधेरा होने के कारण वह उसे नहीं देख सका और नीचे गिर गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि यह मामला गलती से इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने का था या इसके पीछे कोई और कारण भी है।
सूत्रों की मानें तो आईटीआई की छत पर जाने से पहले लगा एक दरवाजा लॉक था, जिसका ताला टूटा हुआ था। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि ताला पहले का टूटा था या घटना से ठीक पहले टूटा। इसके अलावा अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
बता दें की राजकीय आईटीआई डुमखर का प्रशिक्षु कृष्ण कुमार (19) पुत्र पवन कुमार निवासी धुंदला तहसील बंगाणा आईटीआई ऊना में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया था। शुक्रवार को आईटीआई ऊना की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। वह खो-खो व एथलेटिक्स गतिविधियों में हिस्सा ले रहा था।
आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य ईं. अंशुल भारद्वाज ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में करीब 500 विद्यार्थी हिस्सा लेने आए थे। प्रतियोगिता के चौथे दिन दुखद हादसा हो गया। इस कारण समापन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कहा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसके बारे में नहीं कहा जा सकता। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संस्थान में लगे सीसीटीवी भी जांचे जा रहे हैं।