{"_id":"6612895d1ae04ea17d01336f","slug":"after-the-code-of-conduct-is-lifted-e-waste-will-be-collected-from-every-house-una-news-c-93-1-una1002-121452-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक और पंजीकरण काउंटर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक और पंजीकरण काउंटर बनेगा
Mon, 08 Apr 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पर्ची काउंटर स्थापित किया जाएगा। अभी अस्पताल में दो सामान्य पर्ची काउंटर हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग पर्ची काउंटर है। अस्पताल की औसतन दैनिक ओपीडी 500 है। ऐसे में इन काउंटर पर सुबह के समय मरीजों और तीमारदारों के काफी भीड़ रही है और लोगों को पर्ची बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
इसी समस्या को दूर करने अब एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर आगामी माह तक स्थापित किया जाएगा, ताकि मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में रोजाना विभिन्न उपमंडलों से लोग उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान मरीजों को अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले पर्ची लेने के लिए कतार में लगना पड़ता है। कई बार भीड़ होने के कारण पर्ची बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर विभिन्न संगठनों ने भी कई बार प्रशासन से मांग की थी कि अस्पताल में अतिरिक्त पर्ची काउंटर स्थापित किए जाएं। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। फिलहाल एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर स्थापित करने की योजना है। इसके बाद अगर जरूरत पड़ती है तो काउंटर की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
कंप्यूटर आधारित मिलेगी पर्ची
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हाथ से लिखी पर्ची का चलन भी आगामी दिनों में बंद हो जाएगा। कंप्यूटर प्रिंटर के माध्यम से पर्ची बनाई जाएगी। इससे पर्ची बनाने में भी कम समय लगेगा। इस सुविधा को शुरू करने के लिए भी अस्पताल प्रबंधन ने कार्य शुरू कर दिया है।
अस्पताल में जल्द ही एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर स्थापित किया जाएगा। इससे मरीजों को पर्ची बनाने में अधिक समय नहीं लगेगा। इसके अलावा मैन्युअल पर्ची की जगह कंप्यूटर प्रिंटर से ही मरीजों को पर्ची मिलेगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना