फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After Rakshabandhan, crowd of passengers gathered at Una bus stand

Una News: रक्षाबंधन के बाद बस अड्डा ऊना पर उमड़ी सवारियों की भीड़

Wed, 21 Aug 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
After Rakshabandhan, crowd of passengers gathered at Una bus stand
बद्दी के लिए दो और चंडीगढ़ के आठ विशेष बसें रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रक्षाबंधन पर्व के बाद मंगलवार को ऊना बस बस अड्डे में सवारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अवकाश के बाद अपने कार्यस्थलों को लौटने के लिए मंगलवार सुबह से सवारियों बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गईं।
ऐसे में एचआरटीसी ऊना ने नियमित रूटों के अलावा बद्दी और चंडीगढ़ के लिए दस अतिरिक्त बसें भेजीं। इसके चलते टिकट काउंटरों पर भी सवारियां जुटी रहीं। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के बाद अब लोगों ने अपने कार्य स्थलों व विद्यार्थियों ने अपने संस्थानों में लौटना शुरू कर दिया है। रविवार व सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को काफी संख्या में लोग बद्दी और चंडीगढ़ जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान नियमित रूटों पर पहले ही सवारियां पूरी होने के चलते एचआरटीसी प्रबंधन को दस अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं। इस दौरान चंडीगढ़ के लिए आठ और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई गईं। यह प्रक्रिया दिन भर बस अड्डे पर चलती रही।
विज्ञापन

एचआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि ऊना डिपो की तरफ से मंगलवार के लिए भी सवारियां बढऩे पर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए निगम से अतिरिक्त बसों और स्टाफ की पहले ही व्यवस्था कर ली थी। इस संबंध में एचआरटीसी के डीडीएम सुरेश धीमान ने बताया कि सवारियों की अधिक संख्या बढ़ने पर मंगलवार को भी 10 अतिरिक्त बसें चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed