फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Advocate XI defeated Sapori XI

Una News: अधिवक्ता इलेवन ने सपौरी इलेवन को हराया

Sat, 25 Jan 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Advocate XI defeated Sapori XI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा के गांव बेहड़ जस्वां के मैदान में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है।
इस आयोजन के दौरान विभिन्न मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहला मैच सपौरी इलेवन और अधिवक्ता इलेवन के बीच हुआ। इसमें अधिवक्ता इलेवन ने शानदार जीत हासिल की। चार विकेट लेने वाले नवीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच भरवाईं और चुरूड़ू के बीच खेला गया। इसमें भरवाईं की टीम ने जीत दर्ज की। 69 रन बनाने वाले अनीश चंदेल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। तीसरा मैच कटोहड़ कलां और कुठियाड़ी के बीच हुआ, जिसमें कुठयाड़ी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान कमेटी संयोजक संदीप शर्मा, नारायण सिंह, अमित शर्मा, मोहित शर्मा, बॉबी, राम ठाकुर, हर्ष शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सांसद खेल महाकुंभ 3.0 ने क्षेत्रीय खिलाड़ियों और युवाओं के लिए न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि खेल के माध्यम से एकजुटता और उत्साह का संदेश भी प्रसारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed