फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Aditya Pancholi performed worship at Chintapurni temple

Una News: आदित्य पंचोली ने चिंतपूर्णी मंदिर में करवाई पूजा-अर्चना

Thu, 22 May 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi performed worship at Chintapurni temple
बेटे सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर की सफलता की मनोकामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली ने अपने बेटे सूरज पंचोली की आगामी फिल्म केसरी वीर की सफलता के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारी गगन कालिया के माध्यम से ऑनलाइन दर्शन और हवन पूजन करवाया है। यह फिल्म सोमनाथ मंदिर पर आधारित है, जिसमें सुनील शेट्टी और आकांक्षा शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

केसरी वीर फिल्म एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया। फिल्म में सूरज पंचोली हमीरजी गोहिल की भूमिका में हैं जो तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़े थे ताकि सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा की जा सके। सुनील शेट्टी राजा वगदाजी भील की भूमिका में हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। फिल्म केसरी वीर 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदित्य पंचोली ने माता चिंतपूर्णी की जय करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे की फिल्म की सफलता के लिए माता के दरबार में प्रार्थना की है। पुजारी गगन कालिया ने फिल्म का पोस्टर लेकर चिंतपूर्णी मां मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed