फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Action should be taken against all those responsible for cooperative society scams: Sandeep

सहकारी समिति घोटालों के सभी जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई : संदीप

Sun, 29 Jun 2025 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against all those responsible for cooperative society scams: Sandeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। पंचायतों और सहकारी समिति में सामने आए घोटालों को लेकर ब्लॉक समिति अंब के उपाध्यक्ष और चिंतपूर्णी लोअर भाजपा मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी संदीप ठाकुर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी पंचायत प्रधान या कोऑपरेटिव सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जो इन कामों की निगरानी और जिम्मेदारी में होते हैं। संदीप ठाकुर ने सवाल उठाया कि आखिर कैसे कोई अकेला पंचायत प्रधान या सोसायटी सचिव इतने बड़े वित्तीय घोटाले को अंजाम दे सकता है। जब हर सरकारी योजना और लेन-देन पर संबंधित विभागों की निगरानी होती है। अगर कोई पंचायत प्रधान भ्रष्टाचार करता है तो निलंबन हो, लेकिन सवाल यह है कि क्या वह बिना विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के ऐसा कर सकता है। पंचायतों के कार्यों में जेई, पंचायत सचिव, पंचायत निरीक्षक और बीडीओ जैसे कई अधिकारी निगरानी करते हैं। वहीं, कोऑपरेटिव सोसायटी में सचिव के कार्यों का नियमित ऑडिट होता है। फिर भी अगर सालों तक घोटाले होते रहे तो यह दर्शाता कि संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों में विफल रहे हैं या फिर वे भी कहीं न कहीं इसमें संलिप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed