फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Action on three dhabas of Dhusada, 356 liters of illegally stored diesel caught

Una News: धुसाड़ा के तीन ढाबों पर कार्रवाई, अवैध रूप से रखा 356 लीटर डीजल पकड़ा

Thu, 20 Jun 2024 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Action on three dhabas of Dhusada, 356 liters of illegally stored diesel caught
राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग के सेंट्रल एन्फोर्समेंट जोन की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग के सेंट्रल एन्फोर्समेंट जोन की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने अंब के धुसाड़ा में तीन ढाबों पर सिलसिलेवार कार्रवाई की है। ढाबों पर जांच के लिए दी गई दबिश के दौरान टीम की ओर से अवैध रूप से रखा गया डीजल बरामद किया गया है। विभागीय टीम ने तकरीबन 356 लीटर डीजल पकड़ने की पुष्टि भी की है।
कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालकों ने अवैध डीजल सामग्री को ट्रैक्टर और जनरेटर सेट सहित कृषि उपयोग के लिए संग्रहित करने का तर्क दिया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाते हुए विभाग के सहायक आयुक्त की ओर से अंब पुलिस थाना में शिकायत देकर केस दर्ज कराए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों मामलों में से पहले मामले में पुलिस थाना अंब के तहत केस दर्ज कराते हुए राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग के सेंट्रल एन्फोर्समेंट जोन के सहायक आयुक्त देवानंद ने बताया कि मंगलवार को विभागीय टीम पंजाबी वैष्णों ढाबा धुसाड़ा के पास मौजूद थी। यहां पर 250 लीटर डीजल बरामद किया गया। जब ढाबा संचालक हरजिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर आठ, देहलां तहसील व जिला ऊना से डीजल खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह प्रस्तुत न कर पाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे मामले में स्थानीय जय देव ढाबा धुसाड़ा से 50 लीटर एचएसडी (डीजल) बरामद किया है। जब ढाबा संचालक जितेंद्र कुमार निवासी धुसाड़ा, तहसील अम्ब से दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज न दिखा पाया। तीसरे मामले में धुसाड़ा के विजन ढाबे में भी विभागीय टीम ने जब दबिद दी तो 56 लीटर एचएसडी (डीजल) बरामद किया। इस संबंध में ढाबा पर मौजूद विनोद कुमार निवासी स्तोथर तहसील अम्ब, जिला ऊना कोई भी वैध दस्तावेज न प्रस्तुत कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने शिकायत के बाद तीन अलग-अलग मामलों में ढाबा संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed