{"_id":"6ac7f09e8f733808bd06baad","slug":"accused-who-hypnotized-a-female-constable-and-robbed-her-of-jewelry-arrested-from-meerut-una-news-c-93-1-ssml1048-208932-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिला कांस्टेबल को सम्मोहित कर गहने लूटने वाला आरोपी मेरठ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिला कांस्टेबल को सम्मोहित कर गहने लूटने वाला आरोपी मेरठ से गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर के अरविंद मार्ग पर महिला कांस्टेबल को बातों में उलझाकर सम्मोहित करने के बाद गहने और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान खान उर्फ राजन निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक ऐसे गिरोह से जुड़ा है, जो लोगों को सम्मोहित कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है। उसका दूसरा साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
12 सितंबर को इमरान खान अपने साथी के साथ अरविंद मार्ग से गुजर रही महिला कांस्टेबल के पास पहुंचा था। दोनों ने उसे बातचीत में उलझाया और कथित तौर पर सम्मोहित करने के बाद उसके गहने, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर ऊना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएचओ गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की टीम गठित की गई। टीम पिछले करीब 25 दिन से उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आरोपियों की तलाश की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल के बाद पुलिस ने इमरान खान को मेरठ से दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक उत्तराखंड की है और उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस अब इस वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार इमरान खान के खिलाफ अन्य स्थानों पर भी मामले दर्ज हैं।
पुराना होशियारपुर मार्ग की वारदात में अभी नहीं मिला सुराग
करीब दो माह पहले ऊना-पुराना होशियारपुर मार्ग पर भी एक महिला दुकानदार को कथित तौर पर सम्मोहित कर लाखों रुपये के गहने लूटने का मामला सामने आया था। महिला के मुताबिक एक व्यक्ति बाबा के वेश में उसके पास आया था और बातचीत के दौरान उसे सम्मोहित कर गहने लेकर भाग गया। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पिछले एक साल में जिले में स्नैचिंग के आठ मामले सामने आए हैं। इनमें से छह मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है जबकि दो मामलों की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि शेष मामलों को भी जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।