फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of murderous attack on woman in land dispute

Una News: जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमले का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on woman in land dispute
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत पोलियां परोहतां के गांव मिओड ढाखना में जमीन विवाद को लेकर 18 अगस्त को झगड़ा हो गया। इस दौरान गांव निवासी त्रिशला देवी पत्नी अमरजीत पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में त्रिशला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें कई गंभीर चोटें आईं। परिवार का कहना है कि घटना की जानकारी तुरंत थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। वहीं, ग्राम पंचायत प्रधान भी घटना की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़िता ने 22 अगस्त को पुलिस अधीक्षक जिला ऊना को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी। शिकायत के बाद ही पुलिस हरकत में आई और आज मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच के लिए संबंधित पुलिस थाना को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed