फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of kidnapping at gunpoint arrested from Ludhiana

Una News: पिस्तौल के दम पर अपहरण करने का आरोपी ऊना से गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping at gunpoint arrested from Ludhiana
अदालत
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी अनमोल को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
गाड़ी मरम्मत करवाने के बहाने बुलाकर की थी बेरहमी से मारपीट
मरा हुआ समझ जंगल में फेंककर भाग गए थे


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत देहलां गांव में एक गाड़ी मरम्मत की दुकान चलाने वाले युवक के अपहरण मामले में डेढ़ माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले में एक आरोपी युवक को ऊना की रक्कड़ कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अनमोल सिंह राणा उर्फ मिंकल (23) निवासी सिहाला, डाकघर समराला, जिला लुधियाना पंजाब के तौर पर हुई। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।
जानकारी के अनुसार ऊना जिले की सीमांत नगर परिषद संतोषगढ़ में गाड़ी रिपेयर की वर्कशाप चलाने वाले शुभम रायजादा ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर दिन शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि उसने गाड़ी चेक करवानी है। जैसे ही शुभम अपनी वर्कशॉप पहुंचा, एक व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी आगे खड़ी है। जब वह वहां पहुंचा, तो अचानक दो व्यक्ति गाड़ी से उतरे और पीछे से उसे पकड़ लिया। गाड़ी की आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल उसके माथे पर रखकर धमकाया कि अगर शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी। अज्ञात हमलावरों ने पिस्तौल के दम पर उसका अपहरण कर बहडाला के जंगलों में ले जाकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद हमलावर युवक को मरा हुआ समझकर नाले में फेंककर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल को नाले से बाहर निकालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस टीम ने शानदार कार्य किया। कहा कि आरोपियों की पहचान न होने से उन तक पहुंचने में देरी लगी। आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। जल्द उसके अन्य साथियों को भी काबू किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed