फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of fraud of Rs 1.65 crore on remand for three days

Una News: 1.65 करोड़ की ठगी का आरोपी तीन दिन की रिमांड पर

Fri, 03 May 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 1.65 crore on remand for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिला ऊना में एक फाइनांस कंपनी के साथ-साथ गाड़ी मालिकों को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने तीन दिन और रिमांड पर लिया है। आरोपी की अदालत में अगली पेशी छह अप्रैल को होगी। आरोपी ने फाइनांस कंपनी और गाड़ी मालिकों को करीब 1.65 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अभी तक पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह गाड़ियां और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब नंगल के एक ठग आशुतोष ने क्षेत्र के कुछ लोगों को उनकी गाड़ियां बड़ी-बड़ी कंपनी में लगाने का प्रलोभन दिया। लोग उसके झांसे में आ गए। इसके बाद शातिर ने 35 नंबर जाली फार्म लगाकर बिना लोन दर्शाए उक्त गाडियों की दोबारा आरसी बनबा ली और गाड़ियों को किसी और को बेच दिया, जबकि फाइनांस कंपनी द्वारा बेची गाड़ियों का ऋण खड़ा रहा। शातिर ने कंपनी को एक करोड़ रुपये का चूना लगाया। वहीं, उसके झांसे में आए गाड़ी मालिक भी करीब 65 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए हैं। फाइनांस कंपनी के प्रतिनिधि ने ऊना पुलिस के पास शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने जांच कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। जिनकी मिलीभगत से यह धोखाधड़ी हुई है। इस संबंधी पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी ने रिमांड के दौरान काफी बातें उगली हैं, जिनके आधार पर आगामी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed