{"_id":"67b62735cd5a74c4ef0d9f44","slug":"accused-husband-who-fled-to-delhi-after-murder-arrested-una-news-c-93-1-ssml1048-146532-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हत्या कर दिल्ली भागा आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हत्या कर दिल्ली भागा आरोपी पति गिरफ्तार
Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में रायपुर मैदान के तहत कोलका गांव में बीते रविवार को एक घर में महिला की हत्या कर भागे आरोपी पति को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बंगाणा में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 35 वर्षीय दिनेश्वरी देवी की हत्या उसके पति दिनेश उर्फ काकू (31) ने रविवार रात को की। आरोपी चार साल बाद रविवार को घर लौटा और अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अंब रेलवे स्टेशन गया और वहां से ट्रेन लेकर दिल्ली फरार हो गया। दिनेश्वरी के पांच वर्षीय बेटे ने जब अपनी मां को बेसुध पाया तो उसने दादी को जाकर यह घटना बताई। परिवार और गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और सीसीटीवी व अन्य तकनीकी माध्यमों से पुलिस के हाथ आरोपी की तस्वीरें भी लगी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि आरोपी दिनेश ऊना से अंब होकर दिल्ली भाग गया। बंगाणा पुलिस ने दिल्ली में आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई। अंततः आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से गहने व मोबाइल बरामद
बताया जा रहा कि आरोपी के पास मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद हुए। जो कि मायके पक्ष ने अपनी बेटी को दिए थे। घटना वाले दिन महिला के फोन की लोकेशन अंब रेलवे स्टेशन की दर्ज हुई। लोकेशन के आधार पर मृतक महिला के पति को दिल्ली में पकड़ा गया। पुलिस की मानें तो आरोपी को यह शक था कि उसकी पत्नी किसी और से बातचीत करती है जबकि हत्या के अन्य कारणों के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि यह केस पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था लेकिन टीम ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या के बाद परिवार की स्थिति बेहद कठिन हो गई है, क्योंकि मृतका के घर में बूढ़ी मां और पांच वर्षीय बेटा ही रह गए हैं।