फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accusation of raising 20 lakh in the name of a lottery; commotion over prizes in the draw.

Una News: लाॅटरी के नाम पर 20 लाख रुपये जुटाने का आरोप, ड्राॅ में इनाम के लिए हंगामा

Mon, 31 Aug 2026 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 31 Aug 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
Accusation of raising 20 lakh in the name of a lottery; commotion over prizes in the draw.
गगरेट में लॉटरी ड्रा के दौरान एकत्रित हुए लोग।
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में कूपन के जरिये कथित लॉटरी योजना को लेकर रविवार को विवाद हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने दो आशा वर्करों पर पंजाब की एक संस्था के साथ मिलकर अलग-अलग गांवों के करीब दो हजार लोगों से एक-एक हजार रुपये के कूपन के माध्यम से करीब 20 लाख रुपये एकत्र करने का आरोप लगाया।
रविवार को दियोली स्थित राधेश्याम मंदिर में ड्राॅ निकाले जाने के लिए कूपन धारक एकत्र हुए थे। इसी दौरान इनाम को लेकर विवाद शुरू हो गया।
कूपन धारकों के अनुसार ड्राॅ में बुलेट मोटरसाइकिल का कूपन निकला लेकिन संबंधित कूपन की राशि जमा होने को लेकर सवाल उठने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद मोटरसाइकिल का इनाम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद 50 हजार रुपये के तीसरे इनाम को लेकर भी कूपन धारकों ने आपत्ति जताई। लोगों के अनुसार कूपन पर 50 हजार रुपये का इनाम अंकित था, जबकि ड्राॅ के दौरान 50 लोगों को एक-एक हजार रुपये देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूपन पर इनाम की राशि गलत छपने का तर्क दिए जाने पर लोगों ने इसका स्पष्टीकरण मांगा। विवाद बढ़ने पर लोगों ने कूपन जारी करने वाली संस्था का पंजीकरण, अनुमति, जीएसटी नंबर और अन्य दस्तावेज दिखाने की मांग की।
साथ ही कथित तौर पर एकत्र किए गए करीब 20 लाख रुपये का हिसाब भी मांगा। हंगामा बढ़ता देख आयोजकों की ओर से लोगों की राशि लौटाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed